1940 में हुई थी ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स की शुरुआत, 86 वर्षों से कायम है भरोसे की विरासत

1940 में हुई थी ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स की शुरुआत, 86 वर्षों से कायम है भरोसे की विरासत
डॉ0कल्प राम त्रिपाठी
करवा चौथ और दिवाली पर ग्राहकों को मिलेंगे खास ऑफर्स, डायमंड ज्वैलरी पर 30% तक की छूट
गोंडा। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर वैभव सर्राफ ने प्रतिष्ठान की गौरवशाली विरासत और विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके दादाजी ने वर्ष 1940 में इस प्रतिष्ठान की शुरुआत की थी। पिछले 86 वर्षों से ब्रांड विश्वास, ईमानदारी और नैतिकता के मूल्यों के साथ ग्राहकों की सेवा कर रहा है।वैभव सर्राफ ने कहा कि ग्राहकों की पसंद को समझना और उन्हें बेहतरीन गुणवत्ता के साथ आकर्षक ज्वैलरी कलेक्शन उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता है। बदलते समय के साथ ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ज्वैलरी के नए और आकर्षक डिजाइन पेश किए जाते हैं।उन्होंने बताया कि करवा चौथ और दिवाली के त्योहारों को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की घोषणा की गई है। इसके तहत गोल्ड ज्वैलरी के मेकिंग चार्जेस पर विशेष छूट और डायमंड ज्वैलरी पर 30 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध कराई जा रही है। इन ऑफर्स का उद्देश्य त्योहारों के अवसर पर ग्राहकों को खरीदारी के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है।ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स अपनी विरासत, गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास को प्राथमिकता देते हुए ज्वैलरी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हुए है।
फ़ॉलो करें:









टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।