ताज़ा
एटीएम बूथों पर फेविक्विक लगाकर कार्ड फंसाने, पिन चोरी करने एवं खातों से रुपये निकालने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ ब्रिफिंग गोंडा रेलवे स्टेशन की मिशाल कायम किया जी आर पी के सुरेंद्र प्रजापति गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर रेलवे सुरक्षा बल गोंडा एवं जीआरपी गोंडा के द्वारा संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध मे गोण्डा ASI सोनू कुमार गुप्ता सूचना बाबत सुपुर्दगी एक ब्लैक कलर का बैग के साथ कुछ कीमती सामान लौटाकर मिशाल थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः गोण्डा आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरूद्ध राय ने ईमानदारी की मिसाल के कार्य से एक व्यक्ति जो पंजाब यात्री का बैग सकुशल बरामद कर मिसाल पेश कि गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 07 अदद मोटरसाइकिलें बरामद, गोंडा स्टेशन पर दीपावली एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा रंगदारी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रंगदारी के 3,000 रुपये बरामद माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी एवं मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन

गोंडा के कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे अपने आवास पर जनता दर्शन

गोंडा के कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे अपने आवास पर जनता दर्शन
(रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज)

गोंडा के कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे अपने आवास पर जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनता दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) और जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर अपनी राय रखी।


बृजभूषण सिंह ने कहा कि देश में एक वर्ग ऐसा है, जो जाति और व्यवसाय से अलग जनसंख्या नियंत्रण का पूरी तरह पालन कर रहा है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसका पालन नहीं कर रहे हैं। सरकार अगर दो या तीन बच्चों की सीमा तय करती है, तो उसका उल्लंघन करने वालों के मामले पर गंभीरता से विचार करना होगा।
बोले- कानून बनाने से पहले सामाजिक समीकरण भी देखना होगा
उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण का सवाल सिर्फ बच्चों की संख्या सीमित करने तक नहीं है। इसमें सामाजिक और जातिगत संतुलन को भी ध्यान में रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जाति को देश में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसा कोई फैसला नहीं होना चाहिए, जिससे किसी वर्ग का अस्तित्व ही संकट में पड़ जाए।
बृजभूषण सिंह ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व का उदाहरण देते हुए कहा कि जब राजनीतिक पार्टियां टिकट देती हैं या मंत्रिमंडल में जगह देती हैं, तो वहां भी संख्या और बहुमत का गणित देखा जाता है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाते समय इस पहलू पर भी विचार करना होगा।
UCC और जनसंख्या नियंत्रण पर रखी अपनी राय
पूर्व सांसद ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है, लेकिन इसके साथ सामाजिक और जातीय संतुलन बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कानून का उद्देश्य ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी समुदाय या वर्ग की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी प्रभावित हो।
उनके बयान में जनसंख्या नियंत्रण के साथ जातीय प्रतिनिधित्व और राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में दो या तीन बच्चों की सीमा को लेकर किसी प्रस्तावित कानून का समर्थन या विरोध स्पष्ट रूप से नहीं किया।
Rohit Jaiswal

रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज गोण्डा

टिप्पणियाँ

सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।