ताज़ा
एटीएम बूथों पर फेविक्विक लगाकर कार्ड फंसाने, पिन चोरी करने एवं खातों से रुपये निकालने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ ब्रिफिंग गोंडा रेलवे स्टेशन की मिशाल कायम किया जी आर पी के सुरेंद्र प्रजापति गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर रेलवे सुरक्षा बल गोंडा एवं जीआरपी गोंडा के द्वारा संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध मे गोण्डा ASI सोनू कुमार गुप्ता सूचना बाबत सुपुर्दगी एक ब्लैक कलर का बैग के साथ कुछ कीमती सामान लौटाकर मिशाल थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः गोण्डा आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरूद्ध राय ने ईमानदारी की मिसाल के कार्य से एक व्यक्ति जो पंजाब यात्री का बैग सकुशल बरामद कर मिसाल पेश कि गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 07 अदद मोटरसाइकिलें बरामद, गोंडा स्टेशन पर दीपावली एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा रंगदारी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रंगदारी के 3,000 रुपये बरामद माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी एवं मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन
ब्रेकिंग राजनीति

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न*

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न*
(रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज)

*जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न*



*प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों पर जिलाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी, विभागीय कार्रवाई के निर्देश*

*जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, सभी संबंधित अधिकारी समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ करें दायित्वों का निर्वहन:-जिलाधिकारी*

*गोण्डा 04 नवम्बर,2026*।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना से संबंधित तैयारियों, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण तथा आगामी स्व-गणना कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें।
*16 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगी स्व-गणना, व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश*
जिलाधिकारी ने बैठक में आगामी 16 नवंबर, 2026 से प्रारंभ होने वाली स्व-गणना प्रक्रिया को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्व-गणना के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं इसकी उपयोगिता के संबंध में आमजन को व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाए।
उन्होंने कहा कि स्व-गणना कार्यक्रम के संबंध में जनसामान्य तक सही एवं आवश्यक जानकारी पहुंचाई जाए, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार की कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही स्व-गणना की निर्धारित रूपरेखा के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।
*अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जनगणना कार्य पूर्ण कराने के निर्देश*
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 के सफल संचालन में सभी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध ढंग से पालन करना होगा। उन्होंने प्रशिक्षण, जनजागरूकता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, संबंधित उपजिलाधिकारीगण, जनगणना प्रशिक्षक विनीत कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Rohit Jaiswal

रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज गोण्डा

टिप्पणियाँ

सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।