दुसाध समाज का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

दुसाध समाज का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
-डॉ0कल्प राम त्रिपाठी
गोण्डा।दुसाध समाज का जाति प्रमाण पत्र जारी करने में देरी को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। जिस पर पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवानदीन पासवान ने जिला पंचायत के टीनशेड के नीचे प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे।डीएम को भेजे पत्र में जिलाध्यक्ष ने बताया कि 31 अगस्त 2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक 16 सितंबर को हुई थी। बैठक में दुसाध समाज के जाति प्रमाण पत्र के मामले पर साक्ष्यों और रिश्तेदारी के साथ रोटी-बेटी के संबंधों के आधार पर गहनता से विचार किया गया। आरोप है कि समिति ने दुसाध समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी करने का निर्णय लिया था। लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी बैठक की कार्यवाही और आदेश जारी नहीं किया गया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में लगातार देरी से समाज के लोगों में नाराजगी है। इसी के विरोध में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और दुसाध समाज के लोगों के साथ सोमवार को जिला पंचायत परिसर के टीनशेड में अनिश्चितकालीन धरना दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डा.कल्पराम त्रिपाठी, जटाशंकर बाल्मीकि, रामचन्द्र वर्मा, कुसुम पाण्डेय, पूनम, जानकीप्रसाद वर्मा समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

फ़ॉलो करें:

टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।