ताज़ा
एटीएम बूथों पर फेविक्विक लगाकर कार्ड फंसाने, पिन चोरी करने एवं खातों से रुपये निकालने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ ब्रिफिंग गोंडा रेलवे स्टेशन की मिशाल कायम किया जी आर पी के सुरेंद्र प्रजापति गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर रेलवे सुरक्षा बल गोंडा एवं जीआरपी गोंडा के द्वारा संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध मे गोण्डा ASI सोनू कुमार गुप्ता सूचना बाबत सुपुर्दगी एक ब्लैक कलर का बैग के साथ कुछ कीमती सामान लौटाकर मिशाल थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः गोण्डा आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरूद्ध राय ने ईमानदारी की मिसाल के कार्य से एक व्यक्ति जो पंजाब यात्री का बैग सकुशल बरामद कर मिसाल पेश कि गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 07 अदद मोटरसाइकिलें बरामद, गोंडा स्टेशन पर दीपावली एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा रंगदारी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रंगदारी के 3,000 रुपये बरामद माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी एवं मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन
ब्रेकिंग देश

थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा रंगदारी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रंगदारी के 3,000 रुपये बरामद

थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा रंगदारी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रंगदारी के 3,000 रुपये बरामद
(रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज)

*


*थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा रंगदारी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रंगदारी के 3,000 रुपये बरामद -*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*दिनांक 06.11.2026 को वादी संजीव सेन पुत्र स्व0 अनन्त राम वर्मा निवासी मोहल्ला पूरब टोला पूर्वी, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर, हाल पता परासराय, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा द्वारा थाना इटियाथोक पर लिखित तहरीर दी गयी कि व इटियाथोक बाजार परासराय में पान की दुकान (ढाबली) चलाता है। दिनांक 06.11.2026 को समय करीब 13:30 बजे आनन्द तिवारी निवासी बेन्दुली एवं एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसकी दुकान पर आये तथा दुकान लगाने के एवज में 40,000/- रुपये की रंगदारी मांगने लगे। वादी द्वारा विरोध करने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी तथा जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर खरगूपुर रोड पर ले जाया गया, जहां उससे रंगदारी के नाम पर 10,000/- रुपये छीन लिये गये। इसके बाद दोनों व्यक्ति वादी को जान से मारने की धमकी देते हुए खरगूपुर की तरफ फरार हो गये। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना इटियाथोक पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*कार्यवाही-*दिनांक 07.11.2026 को उ0नि0 अविनाश कुमार विद्यार्थी मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त आनन्द तिवारी खरगूपुर रोड से ग्राम करवापारा की ओर जा रहा है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसकी पैंट की पिछली जेब से 500 रुपये के 05 नोट एवं 100 रुपये के 05 नोट, कुल 3,000 रुपये बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*1. आनन्द तिवारी पुत्र मेवालाल तिवारी निवासी ग्राम बेन्दुली, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा।
*बरामदगी-*1. रंगदारी के 3,000/- रुपये नगद ।
*पंजीकृत अभियोग-*01.मु0अ0सं0 399/2026 धारा 308(5)/140(2)/115(2)/352/351(3)/317(2) बीएनएस, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—*1. उ0नि0 अविनाश कुमार विद्यार्थी2. का0 पंकज चौधरी  3. का0 भीखाराम 4. का0 सौरभ कुमार 

Rohit Jaiswal

रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज गोण्डा

टिप्पणियाँ

सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।