ताज़ा
एटीएम बूथों पर फेविक्विक लगाकर कार्ड फंसाने, पिन चोरी करने एवं खातों से रुपये निकालने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ ब्रिफिंग गोंडा रेलवे स्टेशन की मिशाल कायम किया जी आर पी के सुरेंद्र प्रजापति गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर रेलवे सुरक्षा बल गोंडा एवं जीआरपी गोंडा के द्वारा संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध मे गोण्डा ASI सोनू कुमार गुप्ता सूचना बाबत सुपुर्दगी एक ब्लैक कलर का बैग के साथ कुछ कीमती सामान लौटाकर मिशाल थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः गोण्डा आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरूद्ध राय ने ईमानदारी की मिसाल के कार्य से एक व्यक्ति जो पंजाब यात्री का बैग सकुशल बरामद कर मिसाल पेश कि गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 07 अदद मोटरसाइकिलें बरामद, गोंडा स्टेशन पर दीपावली एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा रंगदारी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रंगदारी के 3,000 रुपये बरामद माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी एवं मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन
ब्रेकिंग देश

अग्रसेन जयंती समारोह का हुआ शानदार आगाज

अग्रसेन जयंती समारोह का हुआ शानदार आगाज
डॉ0कल्प राम त्रिपाठी 
गोण्डा। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ रविवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता के साथ हुआ। इस बार प्रतियोगिता में बालिकाओं एवं महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।जूनियर बालक वर्ग में आदविक बंसल प्रथम, आयुष गोयल द्वितीय तथा नमन अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में हर्षिता सिंघई प्रथम, मिसिका केडिया द्वितीय एवं आशवी महेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं।इसी प्रकार सीनियर बालक वर्ग में कार्तिक अग्रवाल प्रथम, अविरल पचेरिया द्वितीय एवं अक्षत जैन तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में रोली जैन ने प्रथम, दिव्या अग्रवाल ने द्वितीय तथा मोली जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में निमिता सिंघी प्रथम, प्रिया अग्रवाल द्वितीय एवं कोमल पचेरिया तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को मंच द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।यह आयोजन उतरौला रोड पर स्थित नेहरू स्टेडियम हाल में किया गया।यह कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच गोन्डा शाखा एवं अग्रवाल नव युवक संघ द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल नव युवक संघ के कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष चेतन अग्रवाल, महामंत्री विकास जैन, संरक्षक महेश नहारिया, पवन अग्रवाल सीए, अनिल मित्तल, दीपक गर्ग, अजय अग्रवाल, आयुष गोयल, हरीश केडिया सहित मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राम मनोहर अग्रवाल, मंत्री पवन अग्रवाल, सचिन खेमका,विकास अग्रवाल, अमित मित्तल,अतुल अग्रवाल तथा महिला मंडल की प्रेमलता सिंघल, नीतू गर्ग, सुप्रिया सिंघल, शालिनी अग्रवाल, पुष्पा सिंघल, दीक्षा सिंघल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

D
Dr kalp ram tripathi

Dr kalp ram tripathi

टिप्पणियाँ

सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।