ताज़ा
एटीएम बूथों पर फेविक्विक लगाकर कार्ड फंसाने, पिन चोरी करने एवं खातों से रुपये निकालने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ ब्रिफिंग गोंडा रेलवे स्टेशन की मिशाल कायम किया जी आर पी के सुरेंद्र प्रजापति गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर रेलवे सुरक्षा बल गोंडा एवं जीआरपी गोंडा के द्वारा संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध मे गोण्डा ASI सोनू कुमार गुप्ता सूचना बाबत सुपुर्दगी एक ब्लैक कलर का बैग के साथ कुछ कीमती सामान लौटाकर मिशाल थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः गोण्डा आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरूद्ध राय ने ईमानदारी की मिसाल के कार्य से एक व्यक्ति जो पंजाब यात्री का बैग सकुशल बरामद कर मिसाल पेश कि गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 07 अदद मोटरसाइकिलें बरामद, गोंडा स्टेशन पर दीपावली एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा रंगदारी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रंगदारी के 3,000 रुपये बरामद माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी एवं मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन
ब्रेकिंग देश

*दिनांक- 06.10.2026* *शराब की दुकान के पास हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध पिस्टल, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद-* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 05.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई क

रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज गोण्डा

रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज गोण्डा 

*दिनांक- 06.10.2026*
*शराब की दुकान के पास हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध पिस्टल, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद-*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*दिनांक 05.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रायपुर सुल्तानजोत स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायरिंग की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ एवं अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर घटना में 03 व्यक्तियों की संलिप्तता प्रकाश में आई।
*कार्यवाही-*थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त रामफेर तिवारी उर्फ पालू तिवारी को मौके से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही एवं पुलिस टीम द्वारा की गई तलाश के दौरान डड़वा कानूनगो स्थित मत्स्य पालन विभाग की बिल्डिंग से उसके दो अन्य साथी मोहम्मद कलाम एवं पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा शराब पीने के दौरान स्थानीय लोगों से कहासुनी होने के बाद दबदबा कायम करने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करने की बात स्वीकार की गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त मोहम्मद कलाम के कब्जे से एक अदद अवैध पिस्टल 7.65 एमएम तथा अभियुक्त पंकज मिश्रा के कब्जे से एक अदद जिन्दा कारतूस 7.65 एमएम बरामद हुआ। अभियुक्त रामफेर तिवारी के कब्जे से भी एक अदद जिन्दा कारतूस 7.65 एमएम बरामद हुआ। घटनास्थल से एक अदद खोखा कारतूस 7.65 एमएम भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूध्द थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*1. रामफेर तिवारी उर्फ पालू तिवारी पुत्र कृपाशंकर तिवारी, निवासी ग्राम मझवा, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।2. मोहम्मद कलाम पुत्र इस्लाम, निवासी कर्बला रोड, गिर्द, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।3. पंकज मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा, निवासी ग्राम मांदे, पोस्ट बहलोलपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
*पंजीकृत अभियोग-*01- मु0अ0सं0- 950/26, संबंधित धारा 3(5) बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट एवं 7 सीएल एक्ट थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
*बरामदगी-*01- 01 अदद अवैध पिस्टल 7.65 एमएम02- 02 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 7.65 एमएम03- 01 अदद खोखा कारतूस 7.65 एमएम04- 03 अदद मोबाइल फोन
*गिरफ्तारकर्ता टीम-*01- उ0नि0 आनन्द कुमार उपाध्याय 02- उ0नि0 विभव सिंह,03- उ0नि0 राहुल मौर्य, 04- उ0नि0 उत्कर्ष नवीन,05- हे0का0 वीरेन्द्र यादव, 06- हे0का0 बृजमोहन कुशवाहा,07- का0 मंजीत सिंह, 08- का0 अनूप यादव 09- का0 इंदेश कुमार।10- का0 ललित यादव11- का0 बृजेश गौड़
Rohit Jaiswal

रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज गोण्डा

टिप्पणियाँ

सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।