ब्रेकिंग देश
रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज गोण्डा
प्रेस नोट**दिनांक: 15.10.2026* *थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा सर्राफा की दुकान में चोरी करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 05

*थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा सर्राफा की दुकान में चोरी करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 05 जोड़ी पायल व ₹3,270/- नगद बरामद-*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*दिनांक 01/02 अक्टूबर 2026 की रात्रि में थाना मोतीगंज क्षेत्रान्तर्गत कहोबा-दर्जीकुआँ मुख्य मार्ग पर स्थित सुनील मिश्र के भवन में किराये पर संचालित श्रीपाल सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी निवासी ग्राम विद्यानगर, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा की सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चांदी की लगभग 10-12 जोड़ी पतली पायल एवं कुछ पुरानी कील चोरी कर ली गई थी। उक्त घटना के संबंध में थाना मोतीगंज पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया था।*कार्यवाही-*आज दिनांक 15.10.2026 को उपनिरीक्षक सुधीर यादव पुलिस टीम के साथ चोरी गए माल एवं अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटना में शामिल दो व्यक्ति बघेलवा चौराहे से कस्तुआ गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान के पास घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनकी पहचान बृजेश सिंह उर्फ राम छविले तथा महेश सोनकर उर्फ रहेश के रूप में हुई। तलाशी में अभियुक्त बृजेश सिंह के कब्जे से सफेद धातु की 05 जोड़ी पायल तथा अभियुक्त महेश सोनकर के कब्जे से ₹3,270/- नगद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने उक्त सर्राफा दुकान से चोरी करना स्वीकार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*1. बृजेश सिंह उर्फ राम छविले पुत्र विजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह निवासी ग्राम तुलसीपुर नौबरा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा।2. महेश सोनकर उर्फ रहेश पुत्र विश्राम निवासी ग्राम पिपरा सूर्यमन, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा।*बरामदगी-*• चोरी की सफेद धातु की 05 जोड़ी पायल।• ₹3,270/- नगद।*पंजीकृत अभियोग-*01- मु0अ0सं0 214/2026 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा।*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*1. उ0नि0 सुधीर यादव, थाना मोतीगंज।2. मु0आ0 रूपेश कुमार सिंह।3. मु0आ0 मनीराम निषाद।4. का0 आदित्य यादव।5. का0 विजेंद्र प्रताप।*मीडिया सेल, गोण्डा।*फ़ॉलो करें:








टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।