ताज़ा
एटीएम बूथों पर फेविक्विक लगाकर कार्ड फंसाने, पिन चोरी करने एवं खातों से रुपये निकालने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ ब्रिफिंग गोंडा रेलवे स्टेशन की मिशाल कायम किया जी आर पी के सुरेंद्र प्रजापति गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर रेलवे सुरक्षा बल गोंडा एवं जीआरपी गोंडा के द्वारा संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध मे गोण्डा ASI सोनू कुमार गुप्ता सूचना बाबत सुपुर्दगी एक ब्लैक कलर का बैग के साथ कुछ कीमती सामान लौटाकर मिशाल थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः गोण्डा आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरूद्ध राय ने ईमानदारी की मिसाल के कार्य से एक व्यक्ति जो पंजाब यात्री का बैग सकुशल बरामद कर मिसाल पेश कि गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 07 अदद मोटरसाइकिलें बरामद, गोंडा स्टेशन पर दीपावली एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा रंगदारी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रंगदारी के 3,000 रुपये बरामद माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी एवं मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन
ब्रेकिंग देश

रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज गोण्डा *दिनांकः 11.10.2026* *शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के

रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज गोण्डा *दिनांकः 11.10.2026* *शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के

रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज गोण्डा 

*दिनांकः 11.10.2026*
*शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए निकाली गई रैली, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना-*
गोण्डा। आज दिनांक 11.10.2026 को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद गोण्डा में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जागरूकता रैली थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गुरुनानक चौक से प्रारंभ होकर गुडूमल चौराहा, ईदगाह एवं दुखहरण नाथ मंदिर होते हुए थाना कोतवाली नगर पर समाप्त हुई। रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने आमजनमानस को महिला सुरक्षा, महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, उनके अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने, तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-05 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों एवं पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गोण्डा पुलिस द्वारा आमजनमानस से अपील की जाती है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा उनके अधिकारों के संरक्षण में सहयोग करें। किसी भी महिला संबंधी अपराध, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय से आवश्यक सहायता एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
 *इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्र0नि0 को0 नगर, महिला थाना प्रभारी, प्रभारी WCSO सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।*
*मीडिया सेल, गोण्डा।*
Rohit Jaiswal

रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज गोण्डा

टिप्पणियाँ

सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।