ब्रेकिंग देश
रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज *Instagram पर फेक प्रोफाइल, Giveaway एवं निवेश के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से रहें सावधान —

रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज
गोण्डा। साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 05.10.2026 को तृतीय दिवस पर मुख्यालय द्वारा निर्धारित विषय “Instagram Fraud” के संबंध में गोण्डा पुलिस द्वारा जनपद के समस्त 18 थानों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा आमजन, छात्र-छात्राओं, व्यापारियों एवं सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को Instagram के माध्यम से होने वाली विभिन्न प्रकार की साइबर ठगी के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस टीमों द्वारा बताया गया कि साइबर अपराधी परिचित व्यक्ति, अधिकारी अथवा सेलिब्रिटी के नाम एवं फोटो का प्रयोग कर फेक प्रोफाइल बनाकर धनराशि मांग सकते हैं। इसी प्रकार Giveaway, गिफ्ट, इनाम एवं लकी ड्रॉ के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस, टैक्स अथवा डिलीवरी चार्ज के बहाने ठगी की जा सकती है। इसके अतिरिक्त Instagram पर कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देकर शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी अथवा अन्य निवेश योजनाओं के नाम पर फर्जी प्लेटफॉर्म/लिंक के माध्यम से धनराशि हड़पने तथा संदिग्ध लिंक भेजकर लॉगिन डिटेल, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी प्राप्त करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। गोण्डा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि Instagram पर किसी भी अनजान प्रोफाइल, संदिग्ध ऑफर, Giveaway, निवेश संबंधी संदेश अथवा लिंक पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक खाते/कार्ड की जानकारी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। सोशल मीडिया अकाउंट पर Two-Factor Authentication (2FA) जैसी सुरक्षा सुविधाओं का प्रयोग करें तथा फर्जी प्रोफाइल अथवा संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर उसे Report एवं Block करें। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हो जाती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत करें। समय से सूचना मिलने पर ठगी गई धनराशि को रोकने/वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।
*गोण्डा पुलिस की अपील*
*सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सतर्क रहें। बिना सत्यापन किसी लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी लालच में आकर जल्दबाजी में भुगतान न करें।*
*Instagram पर फेक प्रोफाइल, Giveaway एवं निवेश के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से रहें सावधान — साइबर जागरूकता अभियान के तृतीय दिवस जनपद के समस्त 18 थानों में चलाया गया जागरूकता अभियान

थाना परसपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गया
फ़ॉलो करें:

टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।