ताज़ा
एटीएम बूथों पर फेविक्विक लगाकर कार्ड फंसाने, पिन चोरी करने एवं खातों से रुपये निकालने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ ब्रिफिंग गोंडा रेलवे स्टेशन की मिशाल कायम किया जी आर पी के सुरेंद्र प्रजापति गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर रेलवे सुरक्षा बल गोंडा एवं जीआरपी गोंडा के द्वारा संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध मे गोण्डा ASI सोनू कुमार गुप्ता सूचना बाबत सुपुर्दगी एक ब्लैक कलर का बैग के साथ कुछ कीमती सामान लौटाकर मिशाल थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः गोण्डा आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरूद्ध राय ने ईमानदारी की मिसाल के कार्य से एक व्यक्ति जो पंजाब यात्री का बैग सकुशल बरामद कर मिसाल पेश कि गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 07 अदद मोटरसाइकिलें बरामद, गोंडा स्टेशन पर दीपावली एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा रंगदारी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रंगदारी के 3,000 रुपये बरामद माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी एवं मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन
ब्रेकिंग देश

शास्त्री डिग्री कॉलेज में *गौशाला एवं गोवंश संरक्षण* पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

शास्त्री डिग्री कॉलेज में *गौशाला एवं गोवंश संरक्षण* पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
(Kalp ram tripathi)
शास्त्री डिग्री कॉलेज में *गौशाला एवं गोवंश संरक्षण* पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
डॉ0कल्प राम त्रिपाठी
गोंडा l श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में *सेवा संकल्प अभियान* के अंतर्गत कृषि संकाय द्वारा विज्ञान परिसर में *गौशाला एवं गोवंश संरक्षण* विषय पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गोवंश संरक्षण, वैज्ञानिक पशुपालन, पशु स्वास्थ्य एवं संतुलित पशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा lकार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. अभिषेक मिश्रा ने गौशाला प्रबंधन एवं गोवंश संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने पशुगणना के महत्व, पशुओं में होने वाली लम्पी स्किन डिजीज, पशु स्वास्थ्य एवं संतुलित पशु पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी साथ ही उन्होंने वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाने, पशुओं को उचित पोषण प्रदान करने तथा संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए समय पर आवश्यक सावधानियां बरतने पर बल दिया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. संदीप श्रीवास्तव ने इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, पशु कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. अरविंद शर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए गोवंश संरक्षण एवं वैज्ञानिक पशुपालन के महत्व को रेखांकित किया। सेवा संकल्प अभियान की संयोजक डॉ. रेखा शर्मा ने उक्त विषय पर बोलते हुए बताया गाय के दूध में उपस्थित तत्व कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए आवश्यक है एवं गाय के दूध में पाया जाने वाला विटामिन B12 पौष्टिकता को और अधिक बढ़ा देता है वही तथा कार्यक्रम प्रभारी डॉ. करुणेश कुमार दूबे ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए सभी का स्वागत किया l कार्यक्रम के सह-प्रभारी डॉ. मनोज मिश्रा एवं डॉ. स्मिता सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया।भाषण प्रतियोगिता में अंजली , सचिन पाण्डेय एवं सीमा ने क्रमशः प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया lकार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. घनश्याम द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि संकाय के डॉ. विनय पाण्डेय ,डॉ. श्रीकांत , दुर्गा प्रसाद, सुशील तिवारी एवं संजय शुक्ला का भी सहयोग सराहनीय रहा l

  उक्त कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज में गोवंश संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Rohit Jaiswal

रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज गोण्डा

टिप्पणियाँ

सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।