ताज़ा
एटीएम बूथों पर फेविक्विक लगाकर कार्ड फंसाने, पिन चोरी करने एवं खातों से रुपये निकालने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ ब्रिफिंग गोंडा रेलवे स्टेशन की मिशाल कायम किया जी आर पी के सुरेंद्र प्रजापति गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर रेलवे सुरक्षा बल गोंडा एवं जीआरपी गोंडा के द्वारा संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध मे गोण्डा ASI सोनू कुमार गुप्ता सूचना बाबत सुपुर्दगी एक ब्लैक कलर का बैग के साथ कुछ कीमती सामान लौटाकर मिशाल थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः गोण्डा आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरूद्ध राय ने ईमानदारी की मिसाल के कार्य से एक व्यक्ति जो पंजाब यात्री का बैग सकुशल बरामद कर मिसाल पेश कि गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 07 अदद मोटरसाइकिलें बरामद, गोंडा स्टेशन पर दीपावली एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा रंगदारी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रंगदारी के 3,000 रुपये बरामद माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी एवं मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन
ब्रेकिंग अपराध

गोंडा के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौली ग्राम पंचायत के पंडित पुरवा में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली

गोंडा के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौली ग्राम पंचायत के पंडित पुरवा में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली
(रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज)
गोंडा के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौली ग्राम पंचायत के पंडित पुरवा में सोमवार शाम 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार शाम 4:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
युवती के पिता रज्जन ने बताया कि उनकी बेटी की शादी एक साल पहले सुहागपुर ग्राम पंचायत के उवनिया गांव के करन से तय हुई थी। 15 नवंबर को शादी की तारीख तय की जानी थी। रज्जन के मुताबिक, चांदनी और करन एक साल से लगातार बातचीत कर रहे थे।
रज्जन ने बताया कि सोमवार सुबह चांदनी ने उनके लिए खाना बनाया, खुद भी खाना खाया और उनके लिए खाना पैक किया। रज्जन रेलवे में ठेके पर मजदूरी करते हैं। उनके बड़े बेटे भोले, करीब 20 वर्ष, और छोटे बेटे कधई, 16 वर्ष, पुणे में मजदूरी करते हैं। घर में चांदनी अपने माता-पिता के साथ रहती थी।
रज्जन के मुताबिक, शादी की तैयारियां पूरी थीं। उन्होंने बेड, सोफा और दूसरी चीजों के लिए दुकानों में पैसे जमा किए थे। शादी वैशाख महीने में होनी थी। उन्होंने कहा कि बेटी और करन के बीच क्या बातचीत हुई, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
नगर थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि धनौली के पंडित पुरवा में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Rohit Jaiswal

रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज गोण्डा

टिप्पणियाँ

सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।