ताज़ा
एटीएम बूथों पर फेविक्विक लगाकर कार्ड फंसाने, पिन चोरी करने एवं खातों से रुपये निकालने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ ब्रिफिंग गोंडा रेलवे स्टेशन की मिशाल कायम किया जी आर पी के सुरेंद्र प्रजापति गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर रेलवे सुरक्षा बल गोंडा एवं जीआरपी गोंडा के द्वारा संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध मे गोण्डा ASI सोनू कुमार गुप्ता सूचना बाबत सुपुर्दगी एक ब्लैक कलर का बैग के साथ कुछ कीमती सामान लौटाकर मिशाल थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः गोण्डा आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरूद्ध राय ने ईमानदारी की मिसाल के कार्य से एक व्यक्ति जो पंजाब यात्री का बैग सकुशल बरामद कर मिसाल पेश कि गोंडा स्टेशन पर दीपावली के पश्चात लौट रहे यात्रियों एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 07 अदद मोटरसाइकिलें बरामद, गोंडा स्टेशन पर दीपावली एवं छठ पर्व पर संयुक्त चेकिंग किए जाने के संबंध में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा रंगदारी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रंगदारी के 3,000 रुपये बरामद माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी एवं मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन
ब्रेकिंग अपराध

पशु चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 06 अदद चोरी की भैंसें, पिकअप वाहन, 02 मोटरसाइकिल व ₹20,000/- बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार-*

पशु चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 06 अदद चोरी की भैंसें, पिकअप वाहन, 02 मोटरसाइकिल व ₹20,000/- बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार-*
(रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज)

गोण्डा रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज 


*पशु चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 06 अदद चोरी की भैंसें, पिकअप वाहन, 02 मोटरसाइकिल व ₹20,000/- बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार-*
*कार्यवाही/ घटना का संक्षिप्त विवरण-*दिनांक 27.10.2026 की रात्रि थाना को0 कर्नलगंज एवं एसओजी/ सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी, इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना कर्नलगंज व आसपास के थाना क्षेत्रों में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुछ व्यक्ति चोरी की भैंसों को पिकअप वाहन में लादकर परसपुर की तरफ से घाघरा घाट की ओर जा रहे हैं तथा दो मोटरसाइकिलों से कुछ व्यक्ति पिकअप वाहन की रेकी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नकहरा चौराहे के पास बंधे पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर पिकअप चालक व अन्य कुछ व्यक्ति अंधेरे एवं झाड़ियों का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि पिकअप वाहन में सवार 02 व्यक्तियों तथा दोनों मोटरसाइकिल चालकों को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 04 अदद काली भैंसें बरामद हुईं। पूछताछ एवं अभियुक्तों की निशानदेही पर जरवल कस्बे के पास कटी नाला स्थित आम की बाग के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 02 अन्य चोरी की भैंसों को भी बरामद किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में थाना कर्नलगंज, थाना परसपुर, थाना को0 देहात एवं थाना खरगूपुर क्षेत्र में भैंस चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात प्रकाश में आई। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के पशुओं की बिक्री से प्राप्त ₹20,000/- नगद तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन व 02 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। 
*पूछताछ का विवरण-*गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे सभी एक गिरोह के रूप में कार्य करते हैं। गिरोह के सदस्य दिन में गांवों में घूमकर ऐसे स्थानों की रेकी करते थे, जहां लोग अपने दुधारू पशुओं को घर के बाहर बांधकर रखते हैं। रात्रि में मौका पाकर भैंस व अन्य पशुओं को चोरी कर नदी के कछार एवं झाड़ियों में छिपाकर रखते थे। पर्याप्त संख्या में पशु एकत्र होने पर उन्हें पिकअप वाहन में लादकर दूर-दराज के पशु बाजारों में बेच देते थे तथा बिक्री से प्राप्त धनराशि आपस में बांट लेते थे। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 24.10.2026 की रात्रि ग्राम घरकुइया थाना कर्नलगंज से 02 भैंस तथा दिनांक 22.10.2026 की रात्रि ग्राम शाहपुर थाना परसपुर क्षेत्र से 02 भैंस चोरी की गई थीं। इसके अतिरिक्त दिनांक 12.09.2026 की रात्रि ग्राम रथवलिया थाना को0 देहात से 01 भैंस व 01 पड़िया तथा दिनांक 26.09.2026 की रात्रि ग्राम असिधा थाना खरगूपुर से 01 भैंस चोरी कर बिक्री करना बताया गया । इनके द्वारा बताया गया कि आपस में जरिए दूरभाष संपर्क में थे । 
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*1. चांद बाबू पुत्र मो0 नसीर, निवासी आलापुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी2. फुरकान पुत्र मो0 सफीक, निवासी आलापुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी।3. गौतम पुत्र स्व0 मंगल बेड़िया, निवासी मोहद्दीपुर, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर4. दूबेराज उर्फ लक्ष्मण पुत्र शकील उर्फ धाकड़, निवासी परवरभारी, थाना बड्डूपुर, जनपद बाराबंकी
*बरामदगी-*• 06 अदद चोरी की भैंसें• 01 अदद पिकअप वाहन संख्या UP32SN3922(वाहन अखलाक के नाम से रजिस्ट्रेशन है ।)• 01 अदद हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है।• 01 अदद स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल संख्या UP41BR6942 । (मो0सा0 रिजवान के नाम से रजिस्ट्रेशन है)• विभिन्न चोरी की घटनाओं में पशुओं की बिक्री से प्राप्त कुल ₹20,000/- नगद।
*अनावरित अभियोग-*01- मु0अ0सं0 625/2026, धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।02- मु0अ0सं0 641/2026, धारा 303(2) बीएनएस थाना परसपुर जनपद गोण्डा।03- मु0अ0सं0 877/2026, धारा 303(2) बीएनएस थाना को0 देहात जनपद गोण्डा। 04- मु0अ0सं0 252/2026, धारा 303(2) बीएनएस थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
*आपराधिक इतिहास-*
*अभियुक्त फुरकान पुत्र मो0 सफीक का आपराधिक इतिहास-*01- मु0अ0सं0- 582/25, धारा 305ए,317(2) बीएनएस को0 बाराबंकी02- मु0अ0सं0- 584/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट को0 बाराबंकी
*अभियुक्त दूबेराज उर्फ लक्ष्मण पुत्र शकील उर्फ धाकड़ का आपराधिक इतिहास-*01- मु0अ0सं0-319/25, धारा 303(2)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना बड्डूपुर बाराबंकी02- मु0अ0सं0-331/25, धारा 303(2)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना बड्डूपुर बाराबंकी
*अभियुक्त गौतम पुत्र स्व0 मंगल बेड़िया का आपराधिक इतिहास-*01- मु0अ0सं0 118/24 धारा 323/504/506/325 भादवि थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर02- मु0अ0सं0 062/25 धारा 115(2)/352/351(3)/324(4) बीएनएस थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर03- मु0अ0सं0 318/26 धारा 303(2)/351(3) बीएनएस थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*1. थानाध्यक्ष अभय सिंह थाना को0 कर्नलगंज मय टीम।2. आशुतोष सिंह प्रभारी एसओजी मय टीम।3. मनीष कुमार प्रभारी सर्विलांस मय टीम।4. उ0नि0 अक्षय कुमार मिश्र 5. उ0नि0 अंकित सिंह, प्रभारी चौकी चचरी 6. उ0नि0 गौरव सिंह, प्रभारी चौकी भभुआ 7. उ0नि0 अजय कुमार यादव 
*मीडिया सेल, गोण्डा।*
Rohit Jaiswal

रोहित जायसवाल प्रधान संपादक डीडी न्यूज गोण्डा

टिप्पणियाँ

सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।